खबरें राजनीति राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए होगा 8 फरवरी को मतदान By admin Posted on January 6, 2020 0 second read 0 1 221 Share on Facebook Share on Twitter Share on Google+ Share on Reddit Share on Pinterest Share on Linkedin Share on Tumblr नई दिल्ली : आज हुई एक प्रेसवार्ता में चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा युनाव आयोग ने एक प्रेस कांफ्रेंस में की। बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। इससे पहले ही यानी 8 फरवरी को चुनाव होंगे और 11 को नतीजे आ जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 1.46 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे। दिल्ली की 70 सदस्यी विधानसभा के लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा, और 21 जनवरी को नामांकन भरने की अंतिम तारीख होगा, 22 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगा, जिसके बाद 8 फरवरी को चुनाव होगें। वहीं 11 फरवरी को मतों की गणना के बाद नतीजे आएंगें। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों के लिए आयोग ने खास इंतजाम किए हैं। 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। पांच दिन पहले फार्म जमा करना होगा दिल्ली में 1.46 करोड़ मतदाता करेंगें वोट, जिसके लिए पूरी दिल्ली में मतदान के लिए 13750 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। दिल्ली में 2689 जगहों पर वोटिंग होगी, जहां 90 हजार कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी।