खबरें टेक्नोलॉजी राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय भारत में पहली बार वर्चुअली होने जा रहा है, ताइवान एक्सपो 2020 By admin Posted on December 11, 2020 15 second read 0 0 90 Share on Facebook Share on Twitter Share on Google+ Share on Reddit Share on Pinterest Share on Linkedin Share on Tumblr ऑल इंडिया : विदेश व्यापार ब्यूरो(मोआ) और ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल (TAITRA) ने संयुक्त रूप से घोषणा की है कि 16 से 18,2020 के बीच ‘‘ताइवान एक्सपो’’ के तीसरे संस्करण का आयोजन वर्चुअली कियाजाएगा। यह भारत का पहला वर्चुअल ताइवान एक्सपो होगा। एक्सपो में आटोमोबाइल,आईसीटी, मेडिकल,स्मार्ट सिटीज, हेल्थकेयर, ताइवानी जीवनशैली, कृषि, हरित कृषि और शिक्षा जैसे उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदर्शकों की बड़ी संख्या होगी। जो वर्चुअल बूथों के जरिए अपने उत्पाद दिखा रहे होंगे। कॉप्युटेक्स जैसे ट्रेड शो और एक्सपो के लिए बहुत सारी भारतीय कंपनियां ताइवान में भाग ले रही है। कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई चुनौतियों के बावजूद, TAITRA ने ताइवान एक्सपो का आयोजन करने की ओर साथ आगे जाने का निर्णय लिया है। लेकिन आयोजन इस साल वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए होगा। TAITRA को विश्वास है कि यह इवेंट आगे दो देशों के बीच व्यापार के बंधनों को मजबूती प्रदान करेगा। वर्तमान में, ताइवान भारत का 16वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।वर्तमान में, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है। ताइवान की न्यू-साउथ बाउंड पॉलिसी(एनएसपी) के अनुसार भारतीय बाजार में एक नवीनीकृत रुचि है। हाल ही में भारत में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत ‘मेक इन इंडिया’ की पहल प्रारंभ की गई जिस के जरिए भारत अपने स्थानीय निर्माण को बढ़ावा देना चाहता हैं। जिसके लिए उसेअधिक पार्टनर देशों की जरूरत है। भारत को अपने उत्पादों को न सिर्फ घरेलू बाजारों में बल्कि विदेशी बाजारों में बेचने पर भी ध्यान केन्द्रित करना है। इसके अलावा, अपनी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के कारण मेनलैंड चीन के दक्षिण एशिया में बढ़ते प्रभाव की पृष्ठभूमि में, भारत के ताइवान के बीच व्यापक व्यापार और सांस्कृतिक साझेदारी, भारत और ताइवान, दोनों देशों के लिए एक जीतसाबित हो सकती है। । ताइवान एक्सपो 2020 ताइवानी कारोबारियों के साथ अपनी पसंदीदा कंपनियों के साथ वन-टु-वन की बैठक तय करके व्यापार सहयोग का पता लगाने का एक शानदार अवसर है। विजिटर्स https://apps.yesnancy.com/taiwan-expo-2020-india पर जाकर एक्सपो के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वन-टु-वन बिजनेस मीटिंगों के लिए पंजीकरण करने के लिए कोई https://spark.adobe.com/page/VUSL92lTHy9N3/पर भी क्लिक कर सकता है। भारत में ताइवान एक्सपो का आयोजन पहले भी दो बार हो चुका है। उस समयइसने 280 से अधिक प्रदर्शकों और लगभग 50,000 आगंतुकों को आकर्षित किया था।उसी दौरान लाखों डॉलर मूल्य का कारोबार भी किया गया था।