‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो -2026’ : पूर्वोत्तर भारत में आईटी हब के रूप में विकसित होगा बिहार 

-100 से अधिक देशों की बड़ी आईटी व एआई कंपनियों से रूबरू होंगी बिहार की आईटी व एआई कंपनियां

देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026’ का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक होने जा रहा है।

इस समिट में बिहार की उपस्थिति ने दुनिया को यह सन्देश दिया है कि बिहार पूर्वोत्तर भारत के आईटी हब के रूप में विकसित होने के मार्ग पर अग्रसर है। विदित हो कि बिहार सरकार ने हाल ही में बिहार जीसीसी पॉलिसी,2026 और बिहार सेमीकंडक्टर पॉलिसी,2026 को मंजूरी दी है।

इस समिट में बिहार पैवेलियन का उद्घाटन मंगलवार को राज्य के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी करेंगे।

इस मौके पर केन्द्रीय पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह करेंगे जबकि बिहार की सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह सहित बिहार के माननीय सांसदों एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी मौजूदगी रहेगी।

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026’ में बिहार पैवेलियन को भारत मंडपम के हॉल 5-एफ में स्टाल संख्या 8 और 12 में स्थापित किया गया है।

बिहार पैवेलियन का पूरा प्रबंधन बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह और विशेष सचिव श्री अरविन्द कुमार चौधरी अपनी देखरेख में कर रहे हैं।

इस दौरान बिहार सरकार के द्वारा नवाचार एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण घोषणा भी की जाएगी।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी दुनिया की बड़ी कंपनियां हिस्सा लेने जा रही हैं। इस पांच दिवसीय आयोजन में 100  से ज्यादा देशों ने हिस्सा लेने की पुष्टि की है। इसमें गूगल, एनवीडिया और ओपनएआई जैसी कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।  साथ ही इन कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एआई इकोसिस्टम से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना और उन्हें आपस में जोड़ना है।

इस दौरान बिहार के इनोवेटर्स को भी अपनी तकनीक और क्षमताएं दिखाने का मौका मिलेगा। एक्सपो में स्टार्टअप्स और निवेशकों को जोड़ने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top