एसरप्योर का धमाकेदार लॉन्च: 7-इन-1 कन्वर्टिबल एसी और ‘आइस ब्लास्ट’ मोड के साथ मिलेगी सुपर कूलिंग और जबरदस्त बचत

2 टन तक की क्षमता 58°C की भीषण गर्मी में भी दमदार कूलिंग और 2026 की नई स्टार रेटिंग के साथ बेजोड़ बिजली बचत

 नई दिल्ली : टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में 50 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एसर ग्रुप की कंपनी, एसरप्योर इंडिया ने आज राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी लेटेस्ट ‘एसरप्योर चिल नियो’ स्प्लिट इन्वर्टर एसी सीरीज लॉन्च करने की घोषणा की।

पिछले पांच दशकों से एसर अपनी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, विश्वसनीयता और अत्याधुनिक नवाचार के लिए वैश्विक स्तर पर जाना जाता रहा है। इसी भरोसे और विरासत को आगे बढ़ाते हुए, एसरप्योर अब अपने विस्तृत होते ‘कंज्यूमर अप्लायंसेज’ पोर्टफोलियो के जरिए भारतीय घरों में शानदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट डिजाइन का अनुभव पेश कर रहा है।

इस भव्य लॉन्च इवेंट के दौरान एसर इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर सुधीर गोयल, एसरप्योर इंडिया के डायरेक्टर वासुदेव जी, सेल्स हेड रोहित जुत्शी, एपीएसी कंज्यूमर बिजनेस हेड लियोनार्ड यांग, ग्रुप प्रोडक्ट हेड क्रिस जॉर्ज और प्रोडक्ट मैनेजर अभिरूप घोष सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नई सीरीज में कुल सात मॉडल शामिल हैं:

  • 1 टन – 3 स्टार
  • 1 टन – 5 स्टार
  • 1.5 टन – 3 स्टार (4800W)
  • 1.5 टन – 3 स्टार (5100W)
  • 1.5 टन – 5 स्टार
  • 2.0 टन – 3 स्टार
  • 2.0 टन – 5 स्‍टार

 भीषण गर्मी में भी बेजोड़ कूलिंग

नियो सीरीज को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 58°C जैसे अत्यधिक तापमान में भी प्रभावी कूलिंग दे सके। यह खूबी इसे भारतीय गर्मियों की तपिश के लिए सबसे उपयुक्त बनाती है। इन एसी में 100% कॉपर कंडेंसर और इवैपोरेटर कॉइल का उपयोग किया गया है, जो न केवल बेहतर हीट ट्रांसफर सुनिश्चित करते हैं बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रहते हैं। कॉपर कॉइल अपनी मजबूती, जंग-रोधी क्षमता और आसान रखरखाव के लिए जानी जाती हैं, जो भारत की विविध जलवायु परिस्थितियों के लिए एकदम सही हैं।

इसके साथ ही, इसमें एडवांस DOC सेंसर सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम यूनिट के भीतर तापमान की लगातार निगरानी करता है, जिससे एसी बिना किसी रुकावट के स्थिरता और भरोसे के साथ काम करता रहता है।

 बिजली और पैसों की बचत का सही मेल

नियो सीरीज के नए मॉडल 2026 ISEER स्टार रेटिंग के कड़े मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। ये मॉडल पिछले स्टार-रेटेड मॉडल्स की तुलना में कहीं अधिक ऊर्जा दक्ष हैं। नई रेंज न केवल बेहतर परफॉर्मेंस देती है, बल्कि बिजली की खपत को प्रभावी ढंग से मैनेज करने में भी मदद करती है, जिसका सीधा और सकारात्मक असर उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर पड़ता है।

आइस ब्लास्टमोड: गर्मी से तुरंत राहत

नियो सीरीज की एक बड़ी खासियत इसका ‘आइस ब्लास्ट’ मोड है, जिसे सिर्फ एक बटन दबाकर सक्रिय किया जा सकता है। इसे ऑन करते ही एसी अपनी पूरी क्षमता और तेज फैन स्पीड पर काम करने लगता है, जिससे भीषण गर्मी के दौरान भी कमरा मिनटों में ठंडा हो जाता है।

7-इन-1 कन्वर्टिबल टेक्नोलॉजी: जैसी जरूरत, वैसी कूलिंग

इस सीरीज में 7-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग फीचर दिया गया है, जो यूजर्स को अपनी जरूरत और कमरे के आकार के हिसाब से कूलिंग क्षमता को सात अलग-अलग स्तरों पर सेट करने की सुविधा देता है। यह लचीलापन न केवल आरामदायक कूलिंग सुनिश्चित करता है, बल्कि बिजली के बेवजह इस्तेमाल को भी रोकता है। यानी, अब आप अपनी सुविधा से समझौता किए बिना स्मार्ट तरीके से बिजली बचा सकते हैं।

आसान रखरखाव के लिए स्मार्ट डिजाइन

लंबे समय तक बेहतरीन परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए नियो सीरीज में ‘सेल्फ-क्लीन’ टेक्नोलॉजी दी गई है। बस एक बटन दबाते ही यह फीचर इनडोर यूनिट के इवैपोरेटर कॉइल पर जमी धूल और गंदगी को साफ कर देता है। इसके अलावा, इन एसी के फिल्टर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इन्हें आप खुद आसानी से निकाल और साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको हर बार सर्विस टेक्नीशियन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

चुनिंदा मॉडल्स में ‘4-वे स्विंग’ फीचर भी मिलता है, जो हवा को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं चारों ओर समान रूप से फैलाता है, जिससे पूरे कमरे में एक जैसी ठंडक बनी रहती है। साथ ही, हर यूनिट का लुक काफी मॉडर्न और आकर्षक है, जो आपके घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ दमदार परफॉर्मेंस भी देता है।

लॉन्च के अवसर पर एसर इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर, श्री सुधीर गोयल ने कहा, “हमारी नई एसरप्योर स्प्लिट इन्वर्टर एसी रेंज का लॉन्च भारत में एक मजबूत और व्यापक होम टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में हमारा एक और बड़ा कदम है। एसर की पांच दशकों की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और भरोसेमंद नवाचार की विरासत के साथ, हम भारतीय उपभोक्ताओं की खास जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नियो सीरीज के जरिए हम दमदार कूलिंग, स्मार्ट बिजली प्रबंधन और ‘7-इन-1 कन्वर्टिबल’ व ‘आइस ब्लास्ट’ मोड जैसे यूजर-फ्रेंडली फीचर्स को एक साथ ला रहे हैं। हमारा लक्ष्य एसरप्योर को आधुनिक भारतीय परिवारों के लिए एक भरोसेमंद और ‘फ्यूचर-रेडी’ होम टेक्नोलॉजी पार्टनर के रूप में स्थापित करना है।”

एसरप्योर इंडिया के डायरेक्टर, श्री वासुदेव जी ने आगे बताया, “नियो रेंज को खास तौर पर भारतीय मौसम और यहाँ की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 58°C तक की हैवी-ड्यूटी कूलिंग से लेकर ‘सेल्फ-क्लीन’ तकनीक और एडवांस डीओसी सेंसर तक, इसके हर फीचर को भरोसेमंद प्रदर्शन और बिजली की बचत के लिए इंजीनियर किया गया है। हमारा पूरा फोकस इस बात पर है कि उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भी बिना किसी रुकावट के आरामदायक ठंडक मिलती रहे।”

इन सात नए मॉडल्स के साथ एसरप्योर इन्वर्टर एसी सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार स्मार्ट और ऊर्जा-कुशल कूलिंग समाधान उपलब्ध कराना है।

कीमत और उपलब्धता

एसरप्योर चिल नियो स्प्लिट इन्वर्टर एसी रेंज की शुरुआती कीमत 29,990 रूपए रखी गई है (चुनिंदा मॉडलों के लिए)। ये एसी अमेज़न, एसर एक्सक्लूसिव स्टोर्स, एसरप्योर कनेक्ट, एसर प्लाजा, एसरप्योर ऑनलाइन स्टोर और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top