औ रोमियो बड़े पर्दे पर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। फिल्म में शहीद कपूर अपने अलग और तीखे अंदाज़ से प्रभावित करते हैं, वहीं तृप्ति डिमरी अपने दमदार अभिनय से सभी को चौंका देती हैं।
अफ़्शा के किरदार में तृप्ति अपनी अब तक की कोमल छवि से बाहर निकलती नज़र आती हैं। वह नाज़ुकता और मजबूती का सुंदर संतुलन प्रस्तुत करती हैं। पति की हत्या के बाद बदले की आग में जलती एक विधवा से लेडी हिटमैन बनने तक का उनका सफ़र शांत, संयमित लेकिन बेहद प्रभावशाली है।
यह शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की पहली फ़िल्म है, लेकिन उनकी जोड़ी कहीं से भी नई नहीं लगती। दोनों के बीच का तालमेल स्वाभाविक और मज़बूत महसूस होता है।
निर्देशक विशाल भारद्वाज ने तृप्ति के किरदार को पूरी मज़बूती के साथ प्रस्तुत किया है। ओ’ रोमियो तृप्ति के अभिनय करियर में एक और अहम और यादगार फ़िल्म साबित होती है।
फ़िल्म में अविनाश तिवारी, विक्रांत मस्सी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में नज़र आते हैं। फ़िल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है।