Shine Delhi

Home

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पदों की घोषणा


नई दिल्ली : अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज जी के सानिध्य में सदस्यता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पाण्डेय द्वारा कर्मठ, समाजसेवी, शिक्षित और एक अच्छे राजनीतीज्ञ के साथ-साथ अखिल भारत हिन्दू महासभा के लिए सदैव तत्पर डॉ. देवाशीष ओझा को दिल्ली प्रदेश के महामंत्री पद सौंपा गया। और दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की टीम को आप पर पूरा भरोसा है कि आपके सानिध्य में टीम का और ज्यादा विस्तार होगा। और वेदपाल पांचाल को दिल्ली प्रदेश के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मार्गदर्शक विजय कृष्ण पाण्डेय के द्वारा हर दिशानिर्देश, हर एक शब्द अक्षरश: पालन करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर एक संभव प्रयास करते हुए उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे।

हमारे अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पाण्डेय के साथ-साथ पूरे संगठन को आपसे उम्मीद और भरोसा है कि आप काफी ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। इसी के साथसाथ आपको प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर ढेरों शुभकामनाएं और बहुत बहुत बधाई। और डॉ.सोमनाथ गुप्ता को अखिल भारत हिंदू महासभा दिल्ली में चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिष्ठित पद पर नियुक्ति के लिए हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं हमको आशा ही नहीं पूरा भरोसा है कि आप संगठन को और ज्यादा सशक्त बनाएंगे। अधिवक्ता सुमित बेनीवाल को दिल्ली प्रदेश के दिल्ली प्रदेश मंत्री पद के लिए नियुक्त किए गए है। और डॉ. दिनेश गौतम को दिल्ली प्रदेश के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष (चिकित्सक प्रकोष्ठ) पद के लिए नियुक्त किए गए है। डॉ. सुजीत कुमार सिंह को दिल्ली प्रदेश के महामंत्री पद(चिकित्सक प्रकोष्ठ) के लिए नियुक्त किया गया है।
कृष्ण कुमार सिंह को पूर्वी दिल्ली के जिलाध्यक्ष पद के लिए नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के सानिध्य में हमारे मार्गदर्शक प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पाण्डेय द्वारा कर्मठ, निडर,शिक्षित,निर्भीक पत्रकार रेखा दुग्गल और श्रेयांशी सिंघानियां को प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया जाता है। अखिल भारत हिन्दू महासभा में आपका स्वागत है आप है हमारे प्रदेश के मीडिया प्रभारी जो हम सब के मार्गदर्शक प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हर नियम और का अक्षरश: पालन करेंगे। और हमें ही नहीं हमारे पूरे अखिल भारत हिन्दू महासभा को आपके ऊपर पूर्ण विश्वास है कि आप मीडिया के माध्यम से जन जन तक हमारे अखिल भारत हिन्दू महासभा का पूर्ण रूप से आवाज पहुंचाएंगे। इस सदस्यता अभियान में विजय कृष्ण पांडेय (अध्यक्ष), सौरभ सिन्हा (निजी सचिव सह विधानसभा प्रभारी सुलतानपुरी, शेखर सुमन श्रीवास्तव (आई टी सेल मीडिया प्रभारी सह मंगोल पूरी विधानसभा प्रभारी), डॉ देवाशीष ओझा (प्रदेश महामंत्री), डॉ सुमित बेनिवाल (प्रदेश मंत्री), डॉ सोम प्रकाश गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सक प्रकोष्ठ), डॉ सुजीत सिंह (प्रदेश महामंत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ), डॉ दिनेश गौतम (प्रदेश उपाध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ), कृष्ण कुमार सिंह (जिला अध्यक्ष पूर्वी दिल्ली), वेदपाल पांचाल (दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष),श्रेयांशी सिंघानिया (मीडिया प्रभारी), रेखा दुग्गल (मीडिया प्रभारी),प्रेम कुमार चौधरी (विद्यार्थी प्रकोष्ठ), गणपति कुमार मिश्र, अमित सैनी,नंदू कांत मिश्रा,रामप्रवेश दुबे, बच्चन चौधरी,करण,अजय, मयंक, शिवम्, प्रथम,नक्श, मानव, विशाल, दीपक, सूरज, लक्की, इशांत आदि लोग उपस्थित रहें। प्रदेश अध्यक्ष विजय कृष्ण पाण्डेय ने अपनी पूरी टीम को धन्यवाद कर चयनित सभी को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *