Shine Delhi

Home
ताजा खबरे

विश्व योगा दिवस पर सोनिया विहार वाटर स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने दिखाई पानी पर योगा की अद्भुत छवियां


  • 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली की यमुना नदी पर किया योग।
  • राष्ट्रीय स्तर के ये सभी खिलाड़ी योग करने में भी निपुण।

दिल्ली : लगातार पिछले 9 वर्षों से सोनिया विहार वाॅटर स्पोटर््स क्लब के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी जहां अपने खेलों में पदक जीतते हैं, वहीं ये योगा भी करते हैं, और वो भी पानी पर योगा, जो अपने आप में एक अलग ही तरह का अद्भुत अहसास कराता है।

दर्शकों के लिए भी पानी पर योगा देखने का अलग ही अनुभव होता है। 10वें अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर पूरे विश्व में योगा दिवस को मनाया जाता है, तो वहीं इस क्लब के अधिकारियों और खिलाड़ियों का भी पानी पर योगा करने का अलग ही अंदाज होता है।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं, ये राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बेहद मुश्किल योग भंगिमाओं को पानी पर करते दिख रहे हैं, जाहिर सी बात हैं इन खिलाड़ियों की प्रतिदिन की मेहनत का परिणाम ही है कि ये योग की इन अद्भुत छवियों को प्रस्तुत कर रहे हैं।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *